फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने काटी नस, ब्वायफ्रेंड फरार

Sat, 12 Jul 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 ए में आर्य समाज मंदिर के पास पार्क में शुक्रवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। यहां पर एक युवती ने ब्वाय फ्रेंड से नाराज होकर अपनी नस काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उसने कई बार ब्लैड चलाकर हाथ लहूलुहान कर लिया। इस पर ब्वायफ्रेंड मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार युवक सेक्टर-22 का ही निवासी है। पुलिस ने युवती के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

युवती को उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार युवती कपूरथला की निवासी है।
विज्ञापन


नस काटने की सूचना मिलते ही सेक्टर-22 पुलिस चौकी प्रभारी जसपाल सिंह और सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल मौके पर पहुंचे और युवती के बयान दर्ज किए।

सेक्टर-22 पुलिस चौकी प्रभारी जसपाल सिंह ने जब युवती के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज करने के लिए अपने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए तो युवती ने कहा कि वह पत्रकार हैं इस पर पुलिस ने पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा था तो वह पहचान पत्र नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें