फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अनस ने पहचान बदलकर की दोस्ती, पहले बनाए संबंध फिर की मारपीट, आहत किशोरी फंदे से झूली

Mon, 24 Jul 2023 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किशोरी ने चार पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी युवक उसका पिछले लगभग तीन वर्ष से इस्तेमाल कर रहा था। वहीं इसके बाद वह किसी और लड़की के साथ जुड़ गया। इसके बाद उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-40सी के एक मकान में 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में एक मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। मृतका के पिता ने सेक्टर-39 पुलिस थाने में शिकायत देते हुए युवक समेत उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार देर रात पुलिस ने मोहाली के जुझार नगर निवासी अनस (22) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सुबह भाई को किया था सी ऑफ
जानकारी के अनुसार, किशोरी ने शनिवार-रविवार रात लगभग 3 बजे अपने 20 वर्षीय भाई को घर के बाहर ‘सी ऑफ’ भी किया था। उसका भाई जालंधर में चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। इसके बाद परिवार सो गया था। सुबह लगभग 8.30 बजे जब परिवार की नींद खुली तो बेटी को कमरे में लगे पंखे से लटकते पाया।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ पुलिस में ASI ने जहरीला पदार्थ खा दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- थक चुका, अब आराम करना चाहता हूं
विज्ञापन


घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पीसीआर और सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम पहुंची और लड़की को पंखे से उतारकर तुरंत सेक्टर- 16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम लगभग 4.30 बजे मृतका का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उसका श परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मृतका के विसरा सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

चार पन्नों में लिखा सुसाइड नोट
सूत्रों के मुताबिक मृतका ने चार पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी युवक उसका पिछले लगभग तीन वर्ष से इस्तेमाल कर रहा था। वहीं इसके बाद वह किसी और लड़की के साथ जुड़ गया। इसके बाद उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने की भी कोशिश की थी, जिसके चलते वह पिछले चार सप्ताह से मानसिक दबाव में चल रही थी।

जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या ही बताया जा रहा है। वहीं, मृतका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने एक युवक द्वारा उसे मानसिक रूप से परेशान करने समेत अन्य बातें लिखी हैं, जिनके चलते उसने यह कदम उठाया। सूत्र बताते हैं कि मृतका के फोन में कुछ वॉइस चैट भी मिले हैं।  

सूत्रों के अनुसार मृतका ने सुसाइड नोट में जिस युवक के बारे में लिखा है वह किसी सैलून में काम करता है। मृतक लड़की दसवीं के बाद सेक्टर-26 के एक कॉलेज से लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रही थी। वहीं उसके पिता पीजीआई में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

पिता बोले- बेटी के कमरे से मिलीं आयतें, बेटी का इस्तेमाल किया
मृतका के पिता ने बताया कि एक मुस्लिम युवक ने उनकी बेटी को गलत पहचान बताकर फंसाया हुआ था। उनके मुताबिक उनकी बेटी 18 जुलाई को कमरे में रोती हुई मिली थी। पूछने पर बेटी ने बताया था कि एक मुस्लिम युवक ने झांसा देकर उसे फंसा लिया था और उसने अपना हिंदू नाम बताया था। उनकी बेटी को नहीं पता था कि वह अन्य समुदाय से है। इसके बाद आरोपी युवक ने उनकी बेटी के साथ संबंध बनाए। आरोपी युवक के साथ एक और लड़की भी शामिल थी। इसके बाद एक दिन उनकी बेटी के चेहरे पर आंख के पास चोट लगी हुई थी और आंख लाल पड़ी हुई थी। पूछने पर उसने बताया था कि आरोपी युवक ने उसका शोषण करते हुए उसके साथ मारपीट की है। 

अन्य युवतियों से भी है आरोपी के संबंध
मृतका के पिता के मुताबिक आरोपी का अन्य युवतियों से भी संबंध था। वह उनकी बेटी का इस्तेमाल कर रहा था। मृतका के पिता का दावा है कि आरोपी के साथ तीन-चार और लड़कियां और फंसी हुई हैं। मृतका के पिता के मुताबिक बेटी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद जब उन्होंने उसके कमरे में तलाशी ली तो उसमें से कुछ आयतें भी लिखी बरामद हुई हैं जो पहले हिंदी में थी और बाद में इंग्लिश में अनुवाद किया गया था। ऐसे में यह मामला लव जिहाद से जोड़कर बताया जा रहा है। मृतका के पिता के मुताबिक वह चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गई है जिसमें उसने बताया है कि वह किस तरह परेशान होकर आत्महत्या कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें