सिटी ब्यूटीफुल की गरारी ऑफ राइर्ड्स की टीम एक बार फिर से इंटरनेशनल लेवल के मोटर स्पोर्ट्स के लिए तैयार हैं। देश का मोटर स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा इवेंट आरएफसी इंडिया का आयोजन गोवा में 21-28 जुलाई तक होने जा रहा है। इसमें देश भर से 41 टीमें शिरकत कर रही हैं। इनमें टॉप के ड्राइवर्स अपनी अपनी टीमों के साथ पहुंच रहे हैं। आरएफसी का यह पांचवां एडिशन हैं।
इंटरनेशनल लेवल के इस इवेंट में चंडीगढ़ की गरारी ऑफ राइर्ड्स की टीम में गुरमीत विरदी, कृपाल सिंह तुंग, कबीर वैडच, पदम चौहान, सनबीर सिंह धालीवाल, गुरप्रताप सिंह संघू शामिल हैं। यह सभी तीन तीन टीमों में अलग अलग गाड़ियों में सवार होकर इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
चंडीगढ़ की गरारी ऑफ राइर्ड्स की टीम इस इवेंट के पूर्व चैंपियन रहे हैं और इस बार भी इसे जीतने के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। गुरमीत विरदी अपने को ड्राइवर कृपाल सिंह तुंग के साथ जिप्सी मॉडीफाइड गाड़ी में, कबीर वडै़च अपने को ड्राइवर पदम चौहान के साथ जिप्सी मॉडीफाइड गाड़ी में, सनबीर सिंह धालीवाल अपने को ड्राइवर गुरप्रताप सिंह संघू के साथ जिप्सी माडीफाइड गाड़ी में सवार होकर इवेंट का हिस्सा बनेंगे।