फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में फिर गैंगवार, घर में घुसकर गैंगस्टर सुखा को मारी गोली

Mon, 23 May 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
लुधियाना में देर रात एक बार फिर गैंगवार, रविवार की देर रात एक बार फिर दो गुटों में गैंगवार हुआ। गैंगस्टर सुखा को उसके दूसरे गुट के लोगों ने घर में घुस कर गोलियां मार दी। गोलियां मारकर आरोपी ललकारे मारते हुए फरार हो गए। सुखा को उसकी पत्नी एवं आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डाक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हमले की खबर सुनकर उसके समर्थक भी डीएमसी अस्पताल में पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी गिल सुरिंदर मोहन मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सुखा पर बीस से अधिक विभिन्न वारदातों को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं। वह मानकवाल इलाके में किराए के कमरे में रहता है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुखा देर रात अपने घर में बैठा था कि दूसरे गुट के चार लोग वहां पहुंचे। पहले उन्होंने बातचीत की, फिर आपस में बहस हुई। इसके बाद उन्होंने गोलियां चला दी और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें