फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में हरदीप निज्जर के बाद मारा गया सुक्खा दुनेके, विनिपेग शहर में बदमाशों ने गोलियों से भूना

Thu, 21 Sep 2023 10:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

कनाडाई सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर सुक्खा दुनेके को तीन से अधिक गोली लगी है। यही वजह है कि उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार कनाडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि गैंगस्टर सुक्खा दुनेके पंजाब में कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
सुक्खा दुनेके - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कनाडा के मध्य तनाव के बीच बड़ी खबर आ रही है। कनाडा के विनिपेग में बुधवार को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि घटना के बारे में अभी तक कनाडा की पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है। इससे पहले कनाडा में ही खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसी हत्याकांड पर दोनों देशों के बीच तनाव बना है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्शन में पंजाब पुलिस: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर मारे छापे, पूरे सूबे में एक साथ कार्रवाई
विज्ञापन




उधर, कनाडाई सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर सुक्खा दुनेके को तीन से अधिक गोली लगी है। यही वजह है कि उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार कनाडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि गैंगस्टर सुक्खा दुनेके पंजाब में कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा और वह पंजाब छोड़कर मौजूदा समय में कनाडा में छिपा था। सुक्खा का नाम कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल हत्याकांड में भी आया था। कनाडा से ही सुक्खा ने शूटरों का इंतजाम किया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें