फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 'गैंगस्टर' नेता को सोलन में दिनदहाड़े गोलिया से भूना

Sun, 01 May 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के गैंगस्‍टर रॉकी की सोलन में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब में फाजिल्का के 'गैंगस्टर' कहलाने वाले आजाद नेता जसविंदर रॉकी को हिमाचल के सोलन में आज दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला गया। वारदात, सोलन में टिंबर ट्रेल के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई, जब दो अज्ञात हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन


जानकरी के मुताबिक जसविंदर सिंह अपने तीन साथियों के साथ सोलन गया था। उसके साथ दो गनमैन भी थे। सोलन से पंजाब वापस लौटते समय उक्त वारदात हुई। वह अपनी गाड़ी में तीन साथियों के साथ चंडीगढ़ की ओर आ रहे थे। उनके गनमैन दूसरी गाड़ी में उनके पीछे आ रहे थे। परवाणू टिंबर ट्रेल के पास एक टिप्पर के पीछे हमलावर घात लगाए बैठे थे।

जैसे ही गाड़ी मोड़ के पास आहिस्ता हुई तो रास्ते में खड़े दो युवकों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली जसविंदर के सिर में जा लगी, जबकिउनका एक साथी गोली लगने से घायल हो गया। जसविंदर को परवाणू के आईएसआई अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हत्या के मामले में नामजद है रॉकी
जसविंदर सिंह उर्फ रॉकी पर चंडीगढ़ के सुखना लेक पर पंजाब के ही परमिंदर सिहं उर्फ डिंपी की हत्या का आरोप है। परमिंदर को भी कथित तौर पर गैंगस्टर माना था। जसविंदर सिंह रॉकी फाजिल्का हलके से विधान सभा चुनाव भी लड़ चुका है, वह 2012 में चुनाव 4 वोटों से हार गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें