फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर रॉकी की हत्या का क्रेडिट लेने के लिए फेसबुक पर छिड़ी वॉर

Wed, 04 May 2016 11:14 AM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा।
विज्ञापन
पंजाब के गैंगस्टर जसविंद्र सिंह रॉकी का मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगस्टर जसविंदर सिंह भुल्लर उर्फ रॉकी की हत्या के कई दावेदार सामने आ रहे हैं। कई गैंगस्टर्स की ओर से लगातार फेसबुक पर रॉकी की हत्या कबूलने के स्टेटस अपलोड किए जा रहे हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस हत्याकांड के असली आरोपी के तौर पर जयपाल और तीर्थ का नाम लिया है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर रॉकी की हत्या 30 अप्रैल को सोलन के पास की गई थी। हत्यारों की गोली रॉकी के माथे के आर-पार हो गई थी। उसी दिन शेरा खुबन और विक्की गोंडर गैंग ने फेसबुक पर हत्या की फोटो के साथ अपने स्टेटस अपडेट किए। उस दिन जोधा कोठागुरु नाम के युवक ने फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया। उसने लिखा था कि आज उसके भाई शेरा खुबन का बदला पूरा हो गया है। वहीं गोंडर ने अपने स्टेटस में हत्या का जिक्र किया और बठिंडा के एसएसपी स्वपन शर्मा को खुली चेतावनी दी। 

अब दीप संधू बठिंडे वाले शार्प शूटर ने रॉकी की हत्या के बाद उसके खून से लथपथ गाड़ी और उसके शव की फोटो को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर लिखा है कि उन्होंने बदला ले लिया है। वहीं जयपाल तीर्थ ने भी वारदात के एक दिन बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि उसने ही रॉकी की हत्या की है। इसके अलावा नीटा गैंग के लोग भी सोशल मीडिया पर रॉकी की जिम्मेदारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें