पुलिस ने नाके पर कार रोकी और ड्राइवर से पूछताछ की तो वह गैंगस्टर मनदीप सिंह उर्फ डिक्की निकला। तलाशी में पुलिस को कई चीजें मिली। जैसे- 32 बोर पिस्टल व दो कारतूत, जिन्हें कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। यह दावा एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रेस वार्ता में किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ एसएसपी ने बताया कि डीएसपी (आई) रणजीत सिंह बदेशां, डीएसपी पायल रछपाल सिंह और पायल थाना के एसएचओ गुरमेल सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी पायल क्षेत्र के बस स्टैंड घुडाणी कलां मौजूद थी। इस दौरान वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बुआणी की तरफ से सफेद रंग की माइक्रा गाड़ी आ रही थी। शक के आधार पर गाड़ी को रोका गया।
कार चालक ने अपना नाम मनदीप सिंह उर्फ डिक्की पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव गिल लुधियाना बताया। उसकी तलाशी लेने पर पैंट की जेब से काले रंग के लिफाफे में रखे 240 नशीले कैप्सूल, 32 बोर पिस्तौल, 2 कारतूस बरामद हुए। कार की आरसी पर पीबी-10एफबी-9485 नंबर था। जिससे पाया गया कि कार पर जाली नंबर लगाया हुआ था। मनदीप सिंह के खिलाफ पायल थाना में एफआईआर नंबर 49, आईपीसी की धारा 379,411,473, एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 व आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब गैंगस्टरों की बुकलेट चेक किया तो पता चला कि मनदीप सिंह उर्फ डिक्की एक उच्च कोटि का नामी गैंगस्टर है, जो पंजाब के तीन जिलों में वारदातें कर चुका है।
आरोपी ने स्वीकार की यह वारदातें
1. मनदीप सिंह साथी मनीष कुमार, प्रिंस कमाडो, तरुणप्रीत सिंह उर्फ तितली और मनदीप कुमार उर्फ मनी पंडित निवासी खन्ना के साथ मिलकर कई वारदातें कर चुका है।
2. साल 2008 में गांव कूहली के मनदीप सिंह नामक व्यक्ति का चाकू मारकर कत्ल किया था। इसमें लाडी निवासी मोगा व उसके ताए का लड़का बिक्रम सिंह भी शामिल था।
3. साल 2015 में मनदीप ने परमिंदर सिंह, एमपी राहुल व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ डाका मारने की तैयारी करते हुए सदर थाना लुधियाना की पुलिस ने पकड़ा था।
4. 27 अगस्त 2017 को आलमगीर गांव में नशा मुक्ति केंद्र में मार देने की नीयत से झगड़ा किया था। उस समय उसके साथ मुनीष कुमार, दीपक, विन्नी थे।
5. सितंबर 2017 में सदर थाना खन्ना के बघौर गांव में शराब के ठेके पर हमला करके शराब की बोतलों के पैसे छीन लिए थे। इस वारदात में तितली, मनी, जिन उसके साथ था।
6. अक्तूबर 2017 में दोराहा के गांव अजनौद में माइक्रा कार चोरी की थी। इस पर जाली नंबर लगाकर चला रहा था।
7. 18 मार्च 2018 को दुगरी फेस-2 के ग्राउंड से एक्टिवा से 32 बोर पिस्तौल व कारतूस चोरी किए थे।
8. फरवरी 2018 में मनदीप ने प्रिंस कमाडो के साथ मिलकर जेल में बंद मनीष के कहने पर वरुण को गोलियां मारकर घायल किया था।
आरोपी खिलाफ जिले में दर्ज हैं यह मामलें
एफआईआर नंबर 156, 9 जुलाई 2016, आईपीसी की धारा 323,324,148,149 थाना माडल टाउन लुधियाना
एफआईआर नंबर 108, 14 मई 2008, आईपीसी की धारा 302, 307, 148, 149 आर्म्स एक्ट थाना सदर लुधियाना
एफआईआर नंबर 41, 21 फरवरी 2010 आईपीसी की धारा 307, 148, 149, आर्म्स एक्ट थाना सदर लुधियाना
एफआईआर नंबर 170, 28 नवंबर 2012 आईपीसी की धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट थाना सदर लुधियाना
एफआईआर नंबर 166, 1 अक्तूबर 2015 आईपीसी की धारा 410, 399, 402, आर्म्स एक्ट थाना सदर लुधियाना
एफआईआर नंबर 137, 27 अगस्त 2017, आईपीसी की धारा 307, 452, 323, 148, 149, थाना डेहलों
एफआईआर नंबर 236, 27 अक्तूबर 2017 आईपीसी की धारा 379 थाना दोराहा
एफआईआर नंबर 83, 20 मार्च 2018 आईपीसी 307, 34, आर्म्स एक्ट थाना सदर लुधियाना
एफआईआर नंबर 193, 10 सितंबर 2017 आईपीसी की धारा 307, 379-बी थाना सदर खन्ना
एफआईआर नंबर 58, 18 मार्च 2018 आईपीसी की धारा 379 थाना दुगरी जिला लुधियाना
एफआईआर नंबर 111, 21 फरवरी 2010 आईपीसी की धारा 307, 506, 148, 149 थाना सदर लुधियाना
एफआईआर नंबर 198, 25 दिसंबर 2013, आर्म्स एक्ट थाना सदर लुधियाना