फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से गैंगस्टर ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी रंगदारी

Sun, 13 Sep 2015 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर ने प्रॉपर्टी डीलर से दो लाख की रंगदारी मांगी है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामला हरियाण के अंबाला का है। फरीदाबाद जेल में बंद अंबाला के गैंगस्टर कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया ने अब कैंट के एक प्रापर्टी डीलर से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन


शाहपुरिया कच्चा बाजार के रहने वाले इस प्रापर्टी डीलर को पिछले दो माह से रंगारी के लिए परेशान कर रहा था। लेकिन अब उसने फिर से रंगदारी मांगी है और उसे रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

प्रापर्टी डीलर ने अब इस मामले की शिकायत कैंट पुलिस को दी है। कैंट पुलिस ने प्रापर्टी डीलर कमल की शिकायत पर कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैंट पुलिस अब कल्लू शाहपुरिया को फरीदाबाद जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर अंबाला लाएगी और उसकी औपचारिक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कच्चे बाजार का रहने वाला प्रापर्टी डीलर पिछले दो महीने से शाहपुरिया की धमकी से परेशान था। शाहपुरिया उसे दो लाख रुपये का जल्द से जल्द इंतजाम करके रखने को कह रहा था। शाहपुरिया ने प्रापर्टी डीलर से यह तक कह दिया था कि वे रुपयों का इंतजाम करके रखे, जल्द ही उसके गुर्गे उससे रुपया ले जाएंगें।

पुलिस ने बताया कि अब फिर से जब फरीदाबाद जेल से शाहपुरिया का फोन प्रापर्टी डीलर के पास आया तो उसने परेशान होकर इसकी इत्तिला पुलिस को कर दी। एसएचओ कैंट जसपाल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फरीदाबाद जेल में बंद कुलदीप उर्फ कल्लू शाहपुरिया ने अंबाला के प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगी है और रुपये न देने पर उसे मारने की धमकी दी है। उनके अनुसार कल्लू शाहपुरिया के खिलाफ फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है।

पेरोल पर आकर हो गया था फरार
अंबाला के शाहपुर का रहने वाला कल्लू शाहपुरिया बहुत ही शातिर है। वे एक मामले में फरीदाबाद जेल में बंद था। उसके बाद वे जेल से पेरोल पर छूटा, लेकिन फिर वापस जेल नहीं गया। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। लेकिन बाद में अंबाला पुलिस ने ही कल्लू को काबू करके फरीदाबाद पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें