फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के पास महिला से सामूहिक बलात्कार

Mon, 11 Aug 2014 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक मस्जिद के नजदीक गोदाम में एक महिला के साथ गैंग रेप किया और समालखा में एक अधेड़ महिला के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दोनों महिलाओं ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने सामूहिक दुराचार में चार और समालखा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना शहर के अंतर्गत चांद मस्जिद के नजदीक एक गोदाम में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया।
Trending Videos

गैंगरेप कर दी जान से मारने की धमकी

महिला ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने कासिम, रियाजुद्दीन, इरफान और मोसिन निवासी बबैल रॉड हाली कॉलोनी पर दुराचार का आरोप लगाया है।

उसने आरोप लगाया कि चारों ने उसके साथ मस्जिद के नजदीक गोदाम में दुराचार कर दिया और उसको जान से मारने की धमकी दी। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में चारों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अधेड़ महिला के साथ दुराचार का प्रयास

थाना समालखा पुलिस ने एक कॉलोनी की एक अधेड़ महिला के साथ दुराचार के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

करीब पचास वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अशोक विहार कॉलोनी पानीपत निवासी सलीम खान पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि सलीम खान उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दुराचार का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी।

पानीपत के पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार के मुताबिक दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें