फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा को किडनेप कर चलती कार में गैंगरेप

Mon, 11 Jan 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं की छात्रा को अगवा कर कार में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना, रोहतक की है। आरोपियों ने करीब पांच घंटे तक पीड़िता को कार में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। इस संबंध में महिला थाने में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रवेश नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी नौंवी कक्षा में है। वह प्रतिदिन शाम को ट्यूशन पढ़ने जाती है। शुक्रवार शाम छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। कई घंटे तक छात्रा घर नहीं पहुंची।

इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने छात्रा के मोबाइल पर संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका के चलते पुलिस को मामले की शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे छात्रा घर लौटी

पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे छात्रा घर लौट आई। इसके बाद उसने सारी आपबीती परिजनों के सामने बयां की। छात्रा ने बताया कि ट्यूशन जाने से पहले ही कार सवार दो आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया।

इसके बाद कार में बैठाकर मुंह पर कपड़ा बांध दिया। फिर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती है, लेकिन उनके चेहरे आसानी से पहचान सकती है।

पुलिस की मानें तो वारदात के दिन सुबह एक आरोपी ने छात्रा के मोबाइल पर मैसेज भी किया था। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें