फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू देने आई युवती से गैंगरेप, लेक्चरर ने दोस्तों संग मिलकर रची साजिश

Tue, 06 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आई युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। लेक्चरर ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी साजिश। मामला यमुनानगर का है। मुलाना की एक यूनिवर्सिटी में इंटरव्यू देने आई युवती को लेक्चरर और उसके दोस्त चाय पिलाने के लिए ले गए।
विज्ञापन


चाय पीने के बाद युवती बेहोश हो गई और लेक्चरार सहित तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल घटना की जांच जारी है, वहीं अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इंटरव्यू के बाद घर छोड़ने की बात कहकर ले गए

rape
शहर के ही मॉडल टाउन की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसने मुलाना की एक यूनिवर्सिटी में नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ था। 30 नवंबर को उसके मोबाइल पर नौकरी के संबंध में इंटरव्यू के लिए किसी मोहित का फोन आया। वह बस से दोसड़का पहुंची।

यहां से मोहित उसे कार में यूनिवर्सिटी में लेकर गया। वहां पर चार-पांच लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने अपने स्तर पर उसका इंटरव्यू लिया। युवती ने बताया कि इंटरव्यू के बाद मोहित ने उससे कहा कि वह उसे अपनी कार में घर छोड़ देगा।

वह तैयार हो गई और कार में बैठ गई। मोहित बहाना बनाकर उसे एक कोठी में ले गया। वहां पर एक युवक और एक सीनियर लेक्चरार पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने युवती से कहा कि वे उसकी आज ही ज्वाइनिंग करा देंगे।
विज्ञापन

होश आया तो तीनों बोले वीडियो वायरल कर देंगे

mms
युवती ने बताया कि उन्होंने उसे पहले पानी और फिर चाय पिलाई। इसके बाद उसे नशा सा होने लगा और वह बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो उसे देखा कि वे लोग उससे दुष्कर्म कर रहे हैं।

इस पर वह चीखने लगी तो उन्होंने धमकी दी कि उन्होंने उसकी वीडियो फिल्म बना ली है। शोर मचाया कि वीडियों फेसबुक व वाट्सएप पर डाल देंगे। युवती ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे बस में बैठा दिया।

बस से वह किसी तरह अपने घर पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच कर रहीं एसएचओ कुलबीर कौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें