फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में और दरिंदगी, 7वीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 21 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
महम की सातवीं कक्षा की छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा ने 164 के बयान में कहा कि उसके साथ 11 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। आरोपियों की वजह से किसी के सामने बताने से भी डर लगा। अगर ऐसा करती तो परिजन को आरोपी जान से मार देते। अब पुलिस ने छात्रा के 164 के बयान के आधार पर ही जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अभी तक मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  
विज्ञापन


डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि छात्रा ने केवल एफआईआर में ही 16 मई की वारदात बताई है। इसके अलावा जब भी छात्रा के बयान लिये गये। उसने 11 अप्रैल ही वारदात की तारीख बताई।

छात्रा ने बताया कि वह 11 अप्रैल को उसके भाई ने उसे बीड़ी बंडल लेने दुकान पर भेजा था। इसी बीच बाइक पर सन्नी और मोनू आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। वे उसे महम के एक फार्म हाउस के पास एक खाली मकान पर ले गए। यहां पर पहले से ही तीन युवक मौजूद थे। यहां पर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को बताने पर दी थी हत्या की धमकी

- फोटो : Demo Pic
किसी को बताने पर दी थी हत्या की धमकी
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद कार में सवार होकर एक महिला और एक पुरुष संबंधित कमरे में आये। वह छात्रा को जींद के जुलाना के एक होटल में ले गए। यहां पर ही आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार देंगे। आरोपियों के डर के कारण छात्रा ने न तो परिजनों के सामने मुंह खोला और न ही पुलिस को कुछ बताया। 

भाई से भी पुलिस ने की पूछताछ 
मामले में पुलिस ने छात्रा के करीबियों से भी पूछताछ कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को छात्रा के भाई से भी पूछताछ की, जिसने छात्रा को बीड़ी लेने दुकान पर भेजा था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने जब छात्रा को वापस छोड़ा था तो उसके भाई को ही बताया था। छात्रा ने भी अपने बयानों में ऐसा ही बताया है। पीड़िता ने मामले में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी के शामिल होने का आरोप लगाया है। इसके बारे में भी पुलिस जांच कर रही है। 

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। छात्रा ने 164 के बयान में कहा है कि वारदात 11 अप्रैल को हुई थी। इस कारण उस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। 
पुष्पा खत्री, डीएसपी रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें