फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा से हैवानियत, मुंह में पाउडर डालकर चार युवकों ने किया गैंगरेप, मौत

Mon, 30 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
घटना पंजाब के जलालाबाद की है, जहां गांव महालम के नजदीक स्कूल से लौट रही प्लस-वन की 16 साल की छात्रा के मुंह में नशीला पाउडर डालकर चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के तीन दिन बाद शनिवार रात को पीड़िता की मौत हो गई। चारों आरोपी गांव महालम के रहने वाले हैं। एक आरोपी पीड़िता के स्कूल का छात्र है। यह घटना 25 अक्तूबर की दोपहर को घटी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 25 अक्तूबर को सुबह उनकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ पैदल गांव चक बैरोके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने गई थी। स्कूल घर से लगभग दो किलोमीटर दूर है। शाम 5 बजे तक उनकी बेटी घर नहीं पहुंची। पीड़िता की मां ने बेटी की तलाश की और सहेलियों से भी बातचीत की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम 5.30 बजे किसी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी गांव महालम के पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में बैठी है।

मां और गांव के लोग बेहोशी की हालत व खून से लथपथ कपड़ों में उसे लेकर घर पहुंचे। गरीब होने के कारण न तो पुलिस को शिकायत की और न ही छात्रा को अस्पताल में दाखिल करवाया। घर पर ही छात्रा बेहोशी की हालत लेटी रही और उसका गला नशीले पाउडर के कारण बंद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव महालम नशे तस्करी में है बदनाम

रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार शाम को बेटी को होश आया। बेटी ने बताया कि वह स्कूल से घर लौट रही थी कि गांव महालम के पेट्रोल पंप के पास उसके स्कूल का एक नाबालिग छात्र अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कोई नशीला पाउडर डाल दिया। इस कारण नशे से उसका सिर घूमने लगा। आरोपी उसे बाइक पर बैठा कर एक सुनसान कमरे में ले गए वहां पर पहले से ही दो युवक उपस्थित थे। चारों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपी उसे पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए।

गांव महालम नशे तस्करी में है बदनाम
छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी गांव महालम के रहने वाले हैं। महालम नशे के कारोबार में बदनाम है। यहां से कई बार पुलिस ने लोगों के घरों के अंदर व छतों पर पड़ी पानी की टंकियों में से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यहां के अधिकांश लोग चूरापोस्त, स्मैक, हेरोइन, अवैध शराब व अफीम का धंधा करते हैं। गांव की कई महिलाओं पर भी नशीले पदार्थ बेचने के मामले दर्ज हैं।

छात्रा को नशीले पाउडर खिलाने की बात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी। मुख्य आरोपी को नामजद कर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
- ओम प्रकाश, एसएचओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें