फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोले, बेटे पर दर्ज गैंगरेप का मुकदमा फर्जी, छात्रा खुद पहुंची जेल में

Sun, 28 Aug 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ तो विधायक पिता ने इसे फर्जी करार देते हुए छात्रा पर सवाल खड़े कर दिए। मामला सोनीपत में बरौदा के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जितेंद्र से जुड़ा है। इस मामले में कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा पर साजिश रचने का आरोप लगा है। वहीं, विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ने मुकदमे को पूरी तरह फर्जी बताते हुए खुद जानकारी करके सच्चाई सामने लाने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जिस छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है, वह पहले ही ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठने के मामले में जेल जा चुकी है। राजस्थान के जयपुर में विधायकपुरी थाने में एक छात्रा ने बरौदा से कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जितेंद्र पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रा झुंझनू जिले की रहने वाली है। यह मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा खुद सामने आए हैं और उन्होंने इस मुकदमे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

उनका कहना है कि जिस छात्रा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है वह उनके बेटे को फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। ब्लैकमेल करके उनसे 25 लाख रुपये लिए गए। छात्रा का ब्लैकमेल करने का सिलसिला जारी रहा और उसके बाद जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया तो छात्रा से पुलिस ने 18 लाख रुपये बरामद करके उसे जेल भेज दिया। उसने जमानत पर आकर यह मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वहीं, बताया जा रहा है कि इस मामले में जयपुर पुलिस यहां पहुंची है, लेकिन यहां के पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विधायक के बेटे ने पूर्व मंत्री पर लगाया है आरोप

रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
केस दर्ज होने के बाद विधायक के बेटे जितेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा पर आरोप लगाया है कि वह उस लड़की के संपर्क में हैं। उन्होंने ही उसे उकसाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल शुरू हो गई, क्योंकि पूर्व मंत्री और विधायक दोनों ही कांग्रेस पार्टी के नेता हैं।

पूर्व मंत्री भी सामने आए, आरोप बेबुनियाद बताए
विधायक के बेटे के आरोप लगाते ही पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा भी सामने आए और उन्होंने कहा कि जिसने मुकदमा दर्ज कराया है, उसको वह जानते भी नहीं हैं। घटना 8 अगस्त की बताई जा रही है, जबकि वह 3 से 12 अगस्त तक लंदन में थे। इसलिए उन पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें