फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम में घ्ार के पास ही किसी काम से जा रही महिला को 2 युवक खींचकर ले गए जोहड़ किनारे और लूट ली उसकी आबरू। मामला यमुनानगर का है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट करने व सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह चार सितंबर को शाम साढ़े सात बजे गांव में किसी काम से जा रही थी।

इस दौरान गांव के ही युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे गांव के जोहड़ के नजदीक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन


इस उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। बाद में उसने घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों और महिला पुलिस थाने में दी।

पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एल/एएसआई परमजीत कौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने कमरे में बंद कर किशोरी से किया रेप

पड़ोस में रह रहे एक युवक ने मिल के क्वार्टरों में रहने वाली किशोरी को कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार किया। मामला लुधियाना का है। पीड़िता की मां के शोर मचाने पर आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यूपी के चंदौली स्थित गांव अर्जी खुर्द में रहने वाले विकास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी के पिता एक मिल में काम करते हैं  और उसी के पीछे बने क्वाटरों में रहते हैं। बुधवार को किशोरी कुछ दूरी पर स्थित क्वार्टर में रहने वाले अपने फूफा को कुछ सामान देकर घर आ रही थी। आरोपी विकास वहां पहले से मौजूद था। उसने पीड़िता को अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुराचार किया।

किशोरी की मां उसे ढूंढते हुए जा रही थी तो रास्ते में विकास के कमरे में चीखने की आवाज सुन रुक गई। शोर मचाने पर आरोपी बाहर निकला और पीड़िता की मां को धक्का देकर फरार हो गया। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें