फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने दोस्तों संग किया बहन से गैंगरेप

Tue, 06 May 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जोगा में एक भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बहन के साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन सारे आरोपी फरार हैं। इस मामले की पुलिस ने विशेष जांच भी बैठाई है।
विज्ञापन


गांव जोगा के एक व्यक्ति के दो लड़के व दो लड़कियां है। उसकी पत्नी करीब 15 साल पहले मानसा के एक अन्य व्यक्ति के पास रहने लगी, जिस कारण उसका पहले पति से तलाक हो गया।

दूसरे व्यक्ति ने बच्चों का पालन-पोषण और उनके विवाह किए। हरियाणा के गांव सिंहपुरा में विवाहित उनकी लड़की कुछ दिन पहले अपनी मां के पास मानसा आई थी।
विज्ञापन

मेडिकल के बाद आरोपियों के खिलाफ केस

एक मई के दिन वह अपनी मां के साथ पहले के पिता के पास जोगा चली गई। वहां रात के समय उसका भाई उर्फ काला व उसके दो दोस्तों ने अपनी बहन से सामूहिक दुराचार किया।

लड़की ने घर आकर अपनी मां को यह सारी बात बताई, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को की। लड़की का रविवार की रात सिविल अस्पताल मानसा से मेडिकल करवाने के बाद जोगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी रूपिंद्र भारद्वाज ने बताया कि मामले की तहकीकात के लिए विशेष जांच बैठाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें