फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम दिलाने के बहाने बंधक बनाकर रेप

Thu, 10 Jul 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 में एक विधवा महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया गया। आरोप उसके पड़ोस में ही रहने वाली दो महिलाओं, उनके पतियों, दो अन्य युवकों व पीड़िता की सास पर है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आशियाना कांप्लेक्स में रहने वाली महिला ने बताया कि अपने बच्चों का पेट पालने के सिलसिले में वह अपने पड़ोस में रहने वाली बेबी के पास काम के लिए मदद मांगने गई थी।

बेबी ने उसे जीरकपुर में कमरा दिला दिया और काम दिलाने का भरोसा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बेबी ने बजाए काम दिलाने के उसके साथ अपने पति सरवन से दुराचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास के कहने पर आरोपियों ने किया रेप

पड़ोस में रहने वाली बेबी ने ने कई दिन तक उसे कमरे में बंद रखा। किसी तरह वह वापस आशियाना में आई तो यहां पर बेबी की सहेली रेखा ने बेबी की मदद की।

रेखा के पति अजय, दोस्त मोनू व रितेश ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी सास के कहने पर आरोपियों ने ऐसा किया है।

पुलिस ने रेप, मारपीट, धमकी देना व बंधक बनाकर रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वारदात में आरोपी सरवन, मोनू व रितेश को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें