फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: नाबालिग को चार लोगों ने जबरन उठाया, खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर घर के बाहर फेंका

Thu, 01 Feb 2024 12:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा जिले में सामूहिक दरिंदगी का खौफनाक मामला सामने आया है। गांव के ही चार लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपी रात में ही उसे घर के बाहर फेंक गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा जिले में एक नाबालिग के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को उसी के गांव का लड़का तीन साथियों के साथ कार में उठाकर ले गया और एक खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर ले जाकर जबरदस्ती की।

विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर एक शख्स लड़की को उसके घर के आगे फेंककर चला गया। परिवार ने लड़की को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला 27 जनवरी शाम का है और लड़की अगले दिन सुबह चार बजे के करीब घर के बाहर बेहोशी की हालात में मिली। 

वहीं इस मामले में मोगा बाघापुराना पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर 30 जनवरी 2024 को थाना बाघापुराना थाने में चार लोगों के खिलाफ 363, 366-A 323, 376-D, 06 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें