फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बर खालसा का भगोड़ा आतंकवादी गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने बब्बर खालसा से संबंध रखने वाले आतंकवादी रतनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था और यह 15 साल से भगोड़ा चल रहा था।
विज्ञापन


आरोपी को जज राधिका पुरी की अदालत में पेश कर 10 दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपी ने 2010 में भी अमृतसर में विभिन्न स्थानों पर आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की योजना बनाई थी। आतंकवादी पर सरकार इनाम भी घोषित कर चुकी है लेकिन वह किसी न किसी तरह बच निकलता था।

15 जून, 2010 को सेल ने आतंकवादी सुखदेव सिंह चिड़ा को आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। चिड़ा ने पूछताछ में बताया कि रतनदीप ने यह आरडीएक्स अमृतसर भेजा था।
विज्ञापन


उसने आरडीएक्स की एक बड़ी खेप पाकिस्तान से मंगवाई थी। इसका बहुत सारा हिस्सा उसने अपने पास छिपा कर रख लिया था। इसके अलावा आरोपी बार्डर के उस पार आता जाता रहता और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के साथ इसके गहरे संबंध हैं।

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से बहुत सारे खुलासे होने की उम्मीद है। ऐसा भी शक है कि आरोपी अंडर ग्राउंड रहते हुए कुछ मुख्य शहरों में कुछ बड़ा कांड करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें