फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में जबरन घुसा फेसबुक फ्रेंड के घर और...

Thu, 06 Mar 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना के रहने वाले एक युवक की पंचकूला सेक्टर-15 में पीजी रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई।
विज्ञापन


दोनों में बातचीत होने लगी। यहां तक को सब ठीक था, लेकिन हद उस वक्त हो गई जब युवक शराब के नशे में टल्ली होकर पीजी में घुस गया।

यहां उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। युवती चिल्लाई तो पीजी मालिक आए और युवक को दबोच लिया। युवक को गिरफ्तार कर सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, लुधियाना निवासी करतार सिंह की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई।
विज्ञापन


यह युवती हिमाचल कांगड़ा की रहने वाली है और सेक्टर-15 में पीजी रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। कुछ समय की दोस्ती के बाद युवती करतार सिंह को इग्नोर करने लगी, लेकिन करतार युवती का पता तलाश कर पंचकूला पहुंच गया।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात शराब पीने के बाद वह पीजी में जबरदस्ती घुस गया और छेड़छाड़ की। युवती चिल्लाई तो उसका मुंह दबा दिया।

इस खींचतान में युवती को चोट भी लगी। हालांकि करतार को मौके से ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें