फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या हुआ भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ्ा

Thu, 06 Mar 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरों और क्रिमनलों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ढ़ीली कानून व्यवस्था से इनका हौसला बढ़ता ही जा रहा रहा है।
विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि भारी पुलिस सुरक्षा के बावजूद भाजपा के सीनियर नेता का फोन उनके पॉकेट से किसी ने निकाल लिया।

पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानूनी और चुनाव आयोग समिति के राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन का मोबाइल फोन सेक्टर 33 स्थित पार्टी ऑफिस कमलम से चोरी हो गया।

यह घटना बुधवार शाम साढ़े 4 बजे घटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ पार्टी ऑफिस आए थे।

कार्यक्रम के बाद जैन पूर्व अध्यक्ष गडकरी को बाहर तक छोड़ने आ रहे थे। इसी दौरान भीड-भाड़ में किसी ने उनका छह महीने पहले खरीदा गया Iphone-5 पॉकेट से निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल जैन उनका सारा डाटा और आवश्यक चीजें फोन में थी। उल्लेखनीय है कि पार्टी कार्यक्रम के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। इसके बावजूद पॉकेटमारों ने अपना काम कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें