फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती फिर धमका कर किया दुराचार, बाप-बेटे पर केस दर्ज

Sun, 26 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। लड़के ने युवती को दोस्ती के चक्कर में फंसाकर उसके साथ रेप किया। उसकी अश्लील फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल किया। जब युवती ने मना कर दिया, तो लड़के ने अश्लील फोटो उस युवती की बहन को भेज दी। बाद में आरोपी युवक के पिता और भाई ने भी युवती के परिवार वालों को धमकियां दी कि इंकार के गलत नतीजे होंगे। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


24 साल की पीड़िता के पिता ने सदर समाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उनकी लड़की की दोस्ती गोपाल सिंह निवासी गुरदासपुर के साथ फेसबुक पर 2014 में हुई थी। बाद में चैटिंग के दौरान गोपाल सिंह ने उसकी बेटी से मोबाइल नंबर ले लिया और फिर संपर्क करके उससे मिलने के लिए जहां वह पढ़ती थी, वहां पहुंच गया। इसके बाद गोपाल सिंह ने उनकी लड़की को अमृतसर बुलाया और वहां डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया। इसी बीच गोपाल ने लड़की के अश्लील फोटो भी खींच लिए। जिन्हें लेकर वह उनकी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। डरा-धमका कर उसके साथ लगातार रेप करता रहा।

जब लड़की ने इंकार किया तो गोपाल ने उसकी अश्लील फोटो उसकी बहन के मोबाइल फोन पर भेज दीं। इस बीच लड़की ने आरोपी से बचने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया, लेकिन गोपाल, उसका पिता और भाई युवती के परिवार वालों को धमकियां देने लगे कि उनका लड़का जैसा कह रहा है, उनकी लड़की करती रहे। वर्ना इसके गलत नतीजे होंगे। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी गोपाल सिंह, उसके भाई औरा पिता बसंत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें