फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती! सावधान, पहले पढें यह खबर

Sat, 28 Feb 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-44ए निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद साढ़े तीन लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार हरिनाथ पांडेय ने पुलिस को बताया कि उससे महाराष्ट्र की एक महिला ने कुछ माह पहले फेसबुक पर दोस्ती की। उसके जरिये उसकी उस महिला की परिचित से भी दोस्ती हुई।

पहले तो कई दिन वो उससे बातें करती रहीं, लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने कोई मजबूरी बताकर पैसे मांगे। साथ ही जल्द पैसे लौटाने की बात कही। इस पर हरिनाथ ने महिलाओं को साढ़े तीन लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन


उन्हें इस ठगी का पता उस समय लगा जब पैसे मिलने के बाद दोनों महिलाओं ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद हरिनाथ ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर सेल ने दोनों अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज कर उनका पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें