फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों के दोस्त के कातिल बने दोस्त, गला रेतकर फेंक दिया शव

Sun, 25 Sep 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पैसों के लिए दोस्तों ने कत्ल किया दोस्त
विज्ञापन
चंद रुपयों ने युवकों को दोस्त का कातिल बना दिया। पैसे वापिस न करने पड़े, ये सोचकर उन्होंने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। मेहनत मजदूरी करके 8700 रुपये जमा किए और गांव जा रहे दोस्त को घर देने के लिए दे दिए, लेकिन उनकी नियत डोल गई।
विज्ञापन


पैसे वापिस न देने पड़े, इसका रास्ता उन्होंने दोस्त की मौत निकाला और गला रेतकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपियों ने मजदूर का शव खेतों में फेंक दिया। घटना का पता उस समय चला जब खेतों में काम करने वाले मजदूर वहां पहुंचे और शव खेतों में देख इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव धूरकोट के रहने वाले रमेश पासवान के रुप में हुई है। पुलिस ने उपकार सिंह और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

घर वालों से पता चला कि पैसे नहीं पहुंचे

चाकू से हमला
थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि रमेश पासवान गांव धूरकोट के रहने वाले भूपिंदर सिंह के पोल्ट्री फार्म में काम करता था। उसके साथ चार अन्य मजदूर भी काम करते हैं। कुछ दिन पहले रमेश ने अपने घर भेजने के लिए भूपिंदर सिंह से 8700 रुपये लिए थे।

उपकार सिंह ने उसे झांसा दिया कि वह मनी आर्डर के जरिए उसके पैसे भेज देगा। जब रमेश पासवान को घर से फोन आया कि उसके पैसे नहीं पहुंचे तो उसने उपकार से पैसे की मांग की, लेकिन आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया।

इसी बात को लेकर रमेश और उपकार के बीच कहासुनी भी हुई थी। उपकार ने उसे कहा कि वह कुछ दिन में उसके पैसे वापस दे देगा।
विज्ञापन

पैसे वापिस देने के बहाने बुलाया था

d - फोटो : getty images
शुक्रवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे उपकार रमेश को यह कह कर अपने साथ ले गया कि वह मंडी में उसके पैसे दिलवा देगा। वह उसे अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर साथ ले गया था।

करीब एक बजे भूपिंदर ने उसे फोन कर कहा कि अब फीड का समय हो गया है और वह शैलर में आ जाए। रमेश ने उसे बताया कि उपकार पैसे लेने गया है और वह पैसे लेने के बाद वापस आ रहा है। लेकिन देर रात्रि तक वह वापस नहीं आया।

सुबह उसे पुलिस का फोन आया कि उनके नौकर की लाश धान के खेत में पड़ी है। पुलिस ने उपकार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अमनदीप बराड़ ने बताया कि पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें