फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी बेटी का मां ने कत्ल कर दिया

Sun, 25 Sep 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
महिला ने 6 साल की बेटी का कत्ल किया
विज्ञापन
जिसे उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी 6 साल की बेटी को मां ने कत्ल कर दिया। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


ग्यासपुरा स्थित सुआ रोड के शांति नगर में शनिवार को छह वर्षीय रानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची के पिता राजेश और अन्य परिजनों ने बच्ची की मां सुनीता पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुनीता तलाक लेना चाहती थी, लेकिन राजेश उसे तलाक नहीं दे रहा था।

वहीं सुनीता का कहना है कि सीढ़ियों से गिरने के कारण रानी की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद ही सारी कहानी पता चल पाएगी।
विज्ञापन

पति से अलग किसी और के साथ रहती थी महिला

double murder in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि सुनीता और राजेश की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी रानी है। घरेलू बातों को लेकर दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा हो रहा था।

सुनीता इससे पहले भी बच्चों को छोड़कर अपने गांव चले जाती थी। वह राजेश से तलाक लेने की बात करती थी, लेकिन राजेश बच्चों के कारण उसे तलाक नहीं दे रहा था। करीब दो सप्ताह पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ।

राजेश ने उसे कहा कि वह बच्चों का खर्च देने के लिए तैयार है और वह अपने साथ बच्चों को भी ले जाए। उसके बाद सुनीता ने इसी इलाके में एक व्यक्ति के साथ दलजीत सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया। वह अपने बच्चों को भी साथ ले गई।
विज्ञापन

मां बोली, सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई बेटी की मौत

UP Police - फोटो : dna
इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सीढ़ियों से गिर गई थी। उसने बेटी के लिए अपने बेटे से दवा भी मंगवाई थी, लेकिन चोट अंदरूनी होने के कारण उसे पता नहीं चला होगा। खून जमा होने के कारण उसकी मौत हो गई।

रानी के पिता राजेश ने कहा कि सुनीता ने उनकी बेटी की मौत के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। उसने अपनी ही बहन को फोन कर इस बारे में जानकारी दी थी। उसकी बहन ने उन्हें सूचना दी।

लोगों का भी आरोप था कि सुनीता की बेटी की मौत के बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता ने ही अपनी बेटी की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें