फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों को बाइक देने से मना किया तो कर दी पिटाई

Mon, 05 May 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुडाणां के एक युवक को दोस्तों को मोटरसाइकिल न देना महंगा पड़ गया। जब युवक खेतों में काम कर रहा था तो उसके दोस्तों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसमें युवक को काफी चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन


युवक को सेक्टर-16 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सोहाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
 
पुलिस को दी शिकायत में गुडाणां निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे उसके दोस्त भोला और लाला उसके घर पर आए। उन्होंने उससे अंबाला जाने के लिए उसकी बाइक मांगी।
विज्ञापन


कारण आरोप है कि दोनों अंबाला से स्मैक लाने के लिए उससे बाइक मांग रहे थे। इस पर गुरसेवक ने उन्हें बाइक देने से मना कर दिया।

इसके बाद वह खेतों में गेहूं की कटाई करने चला गया। जब वह काम करके वापस गुरलाल सिंह के साथ घर आ रहा था तो उक्त युवकों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इसके बाद उन्होंने उसे घेरकर जमकर पीटा।

गंभीर हालत में उसे पहले खरड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां स्थिति बिगड़ने पर उसे सेक्टर-16 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें