उनके कहने पर 17 अप्रैल 2019 में उसने साढ़े चार लाख की नकदी जमा कराई। आठ मई को तीन लाख का चेक अंशुल बंसल व रूशिल गर्ग को दिया, जो उसके खाते से कैश हो गया। दो मई को 12 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जो कि खाता नंबर. 10023686555 कंपनी के नाम है। कंपनी मालिकों ने उन्हें बताया कि हम आपका पैसा दोगुना कर देंगे।
वह अब तक कंपनी में सात लाख, 62 हजार रुपये जमा करा चुका है। एक बार उसके खाते 18 हजार रुपये आए थे। जब कंपनी मालिकों से बाकी के रुपये का मांगा तो वे टाल-मटोल करने लगे। इसको लेकर उसने दिल्ली के तीन-चार चक्कर काटे।
आरोपियों ने अब उसे रुपये देने से मना कर दिया है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। कंपनी के मालिक अपने दोनों ऑफिस बंद कर भाग गए हैं। भिवानी के सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
मेरे कहने पर लगे 30 लाख रुपये
सुखपुरा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसने उक्त कंपनी में खुद के पौने तीन लाख रुपये इन्वेस्ट कर रखे हैं। इसके अलावा उसके कहने पर करीब 40 लोगों ने 30 लाख रुपये लगा रखे हैं। उनमें किसी के 50 हजार रुपये है तो किसी की राशि लाखों में है। वह स्वयं केबल का काम करता है।
इनके साथ हुई धोखाधड़ी
नाम राशि
संजय कुमार 7.62 लाख
प्रवीण सुखपुरा 2.75 लाख (टीम इन्वेस्टमेंट 30 लाख)
संदीप भानगढ़ 78000
राजबीर 12.50 लाख
मंजू कुमार चैहड़ 78000
तेजबीर झुप्पा 2.5 लाख
प्रवीण कुमार 78000
सुंदरपाल सूरतपुरा एक लाख
महताब, सदाउ(राजस्थान) एक लाख
संतोष 2.40 लाख
संदीप स्वामी 78000
सतीश किरावड़ चार लाख
संजय नामक युवक ने दिल्ली की कंपनी पर एक साल में डबल करने के नाम पर रुपये ठगने के आरोप लगाए हैं। युवक की शिकायत पर कंपनी मालिकों अंशुल और रूशिल गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एसएचओ, जूई पुलिस थाना।