फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन का फोन बंद करवाकर खाते से निकाले दस लाख

Wed, 20 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो के फैक्ट्री मालिक दर्शन सिंह वालिया के खाते से दस लाख की ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन का मामला प्रकाश में आया है। सेक्टर-31 थाने में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दर्शन सिंह वालिया ने बताया है कि पांच अप्रैल की शाम को अचानक उनका फोन बंद हो गया। शाम में घर पहुंचकर उन्होंने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। इसके बाद उनके बेटे ने कस्टमर केयर में बात की।
विज्ञापन


वहां से पता चला कि दर्शन सिंह की ओर से मोबाइल कंपनी में फोन नंबर बंद करने और उसी नंबर का नया सिम जारी करने के लिए आवेदन किया गया है। छह अप्रैल को दर्शन सिंह मोबाइल कंपनी के ऑफिस गए और कहा कि उन्होंने कोई रिक्वेस्ट नहीं की है। इसके बाद उन्होंने बंद नंबर को फिर से चालू करवाया।

नंबर चालू होने के बाद उनके खाते से दस लाख रुपये की निकासी के मैसेज आने लगे। फिर वह बैंक पहुंचे और अपने खाते से निकासी के बारे में बैंक अधिकारियों से जांच करवाई। जांच में पता चला कि उनके खाते से मुंबई और पश्चिम बंगाल में ट्रांजेक्‍शन हुई है। इसके बाद दर्शन सिंह सेक्टर-31 थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है। सेक्टर-31 थाना के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि कारोबारी के लेटरहेड के माध्यम से मोबाइल नंबर बंद करने और नया सिम जारी करने के लिए आवेदन किया गया था। वहीं इस मामले में साइबर सेल के अधिकारी का कहना है कि करीब दस दिन पहले यह मामला उनके पास आया है और विभाग की ओर से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें