फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने का ठेका लेने वाले मां-बेटे जाएंगे जेल, ऐसे करते थे लाखों की ठगी

Wed, 08 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विदेश ले जाने का झांसा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से  करीब एक करोड़ की  ठगी कर पिछले कई सालों से फरार चल रही महिला और उसके बेटे को पीड़ित युवकों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को बुधवार को जिला अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर 37 निवासी शिल्पा अग्रवाल और उसके बेटे गिरीक कंपानी के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने के पंजाब और चंडीगढ़ में 15 केस दर्ज है। चंडीगढ़ के सेक्टर 17, 39, 3 के पुलिस स्टेशन में भी शिल्पा के खिलाफ केस दर्ज है। रंजीत सिंह ने बताया कि जबकि उसके बेटा गिरीक पर पंजाब में क ेस दर्ज है और वह कई मामलों में भगोड़ा घोषित है। पंजाब पुलिस को गिरीक की गिरफ्तारी की खबर दे दी गई है। 

ठगी के शिकार युवक ने ऐसे दबोचा महिला को
पीड़ित सुखविंदर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वह अपने दोस्त के साथ सेक्टर 17 में खड़े थे। इसी दौरान शिल्पी, उसका बेटा गिरिक और एक  अन्य व्यक्ति रेस्टोरेंट में घुसे। सुखविंद्र ने 100 नंबर पर फोन कर पीसीआर मौके पर बुला ली। इसके बाद वह सुखविंद्र सिंह पुलिस को लेकर रेस्टोरेंट के सामने खड़ा हो गया और पीछे की तरफ उसका दोस्त खड़ा हो गया।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट से निकलते हुए शिल्पी ने पुलिस और सुखविंद्र को देखा तो पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश की। इस दौरान रेस्टोरेंट के पिछले दरवाजे पर खड़े उसके दोस्त को धक्का देकर महिला ने भागने की कोशिश की। लेकिन सभी ने मिलकर शिल्पी और उसके बेटे को दबोच लिया। जबकि तीसरा शख्स मौके से भागने में कामयाब रहा। पीसीआर दोनों को लेकर सेक्टर 17 थाने ले कर गई।
विज्ञापन

ज्यादातर लोगों को कनाडा भेजने के नाम पर ही ठगा

जेल - फोटो : Demo Pic
ज्यादातर लोगों को कनाडा भेजने के नाम पर ही ठगा
महिला ने लगभग सभी लोगों को कनाडा भेजने के नाम पर ठगी की है। मुकेरियां के रहने वाले दर्शन सिंह ने बताया कि शिल्पी ने उनके बेटे गगनदीप सिंह को कनाडा भेजने के लिए संपंर्क किया था।

जिसके बाद उन्होंने 2014 में शिल्पी के बताए खातों में तीन बार में 6.5 लाख रुपये डाले लेकिन उसके बाद भी उनका वीजा नहीं लगवाया और न ही पैसे लौटाए। दर्शन नेे मुकेरियां में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।

इसी तरह चंडीगढ़ के सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने और उनके दोस्त ने भी कनाडा जाने के लिए कुल 13 लाख रुपये दिए थे। लेकिन उनका वीजा नहीं लगा और पैसे भी वापस नहीं मिले। होशियारपुर के हरिंदर सिंह से भी शिल्पी ने कनाडा भेजने के नाम पर 13.75 लाख रुपये ठगे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें