फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अमेरिका भेजने के नाम पर 13.30 लाख की ठगी, घुमंतू जाति बोर्ड के अध्यक्ष की पत्नी ने दर्ज कराया केस

Thu, 04 May 2023 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद (हरियाणा)

सार

नकली दस्तावेज बनवाने की वजह से अनिल को थाईलैंड से इंडिया भेज दिया गया है। एक सप्ताह बाद मोती लाल व परमजीत ने अनिल को इंडोनेशिया भेज दिया। मगर इस तरह मानसिक रूप से परेशान होकर वह घर लौट आया।पैसे मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका भेजने के नाम पर घुमंतू जाति बोर्ड के चेयरमैन की पत्नी से तीन लोगों ने 13 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की है। उनकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पिता और पुत्र समेत तीन लोगों को नामजद कर किया है।

विज्ञापन


चेयरमैन जय सिंह पाल की पत्नी श्यामो पाल निवासी ग्राम मलिकपुर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके बेटे अनिल कुमार पाल को अमेरिका भेजने की परमजीत निवासी ठसका मीरांजी से बात हुई थी। परमजीत ने उन्हें मोती लाल निवासी बराड़ा (अंबाला) से मिलाया था। आरोपियों ने उनसे 28 लाख रुपये में बात तय की थी। 

उन्होंने 50 हजार रुपये गूगल-पे से भेजे थे। इसके बाद मोती लाल व परमजीत ने बेटे अनिल कुमार को कंबोडिया भेज दिया। डेढ़ महीना कंबोडिया में रहने के बाद उसे फर्जी वीजा पर ग्वाटेमाला भेज दिया। आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी और उनसे साढ़े सात लाख रुपये और ऐंठे। इसके बाद भी आरोपियों ने अलग-अलग बहाने से पैसे मांगे। 
विज्ञापन


नकली दस्तावेज बनवाने की वजह से बेटे को थाईलैंड से इंडिया भेज दिया गया है। एक सप्ताह बाद मोती लाल व परमजीत ने बेटे को इंडोनेशिया भेज दिया। मगर इस तरह मानसिक रूप से परेशान होकर बेटा घर लौट आया। उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें