फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से निकाली 70 हजार रुपये की रकम, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

Thu, 29 Dec 2022 12:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने बैंक में संपर्क किया लेकिन कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। तब उन्होंने बहालगढ़ थाना में शिकायत दी। बहालगढ़ थाना पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहालगढ़ स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत चालक के खाते से साइबर ठगों ने 70 हजार रुपये की राशि निकाल ली। रुपये मुंबई की कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में वीरू सुनार ने बताया कि वह 17 साल से गांव कुमासपुर स्थित नेचर बायो फूड्स लिमिटेड कंपनी में बतौर चालक कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड है। उनके क्रेडिट कार्ड से 24 दिसंबर को शाम पौने छह बजे धोखाधड़ी से 70 हजार 70 रुपये निकाल लिए गए। उनका आरोप है कि यह पैसे ड्रीम प्लग पे-टेक सोल्यू मुंबई के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। उसने इसे लेकर बैंक में संपर्क किया लेकिन कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। तब उन्होंने बहालगढ़ थाना में शिकायत दी। बहालगढ़ थाना पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें