काला कोट पहनने का जुनून इस कदर सिर पर सवार हुआ कि एक महिला सलाखों के पीछे पहुंच गई। यहीं नहीं उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह काला कोट पहनकर न केवल चंडीगढ़, बल्कि पंजाब के कई जिलों की कोर्ट में वकील बनकर प्रैक्टिस करने लगी।
बीते मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में फर्जी तरीके से वकालत करने के आरोप में सेक्टर-44 स्थित आर्मी फ्लैट निवासी कामिनी शर्मा (38) पकड़ी गई। कामिनी पटियाला कोर्ट में धोखाधड़ी के एक आरोपी की पैरवी तक कर चुकी है। कामिनी का नाम पटियाला कोर्ट के दस्तावेजों में धोखाधड़ी के आरोपी की वकील के नाम के तौर पर रिकॉर्ड है।
आरोपी महिला को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पूर्व आरोपी ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। कोर्ट याचिका पर वीरवार को फैसला सुना सकती है।