खरड़ स्थित पालम एन्क्लेव में दूसरे की कोठी दिखाकर 26 लाख 80 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। थाना सिटी खरड़ पुलिस ने जोगिंदरा निवासी चंडीगढ़ की शिकायत पर तरुण निवासी एलआईसी कालोनी मुंडी खरड़ पर केस दर्ज किया है। आरोपी पर पुलिस ने 406 व 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में जोगिंदरा ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि यह ठगी करीब एक साल पुरानी है। आरोपी ने उन्हें पालम एन्क्लेव खरड़ में किसी दूसरे व्यक्ति की कोठी दिखाई और कहा कि उसकी है। इसके बाद उन्हें कोठी के जाली दस्तावेज दिखाकर 26 लाख 80 हजार रुपये ले लिए। साथ ही उन्हें रजिस्टरी की तारीख 30 नवंबर 2015 दी। जब वह रजिस्टरी करवाने गए तो आरोपी वहां नहीं आया। इसके बाद आरोपी 30 नवंबर 2016 को भी खरड़ तहसील नहीं आया। जब आरोपी ने उन्हें पैसे नहीं लौटाए और न ही कोठी दी तो मामले की जांच डीए लीगल द्वारा की गई। बाद में एसएसपी के आदेशों पर केस दर्ज किया गया है।