सेक्टर-25 में बुधवार सुबह सीमा विवाद को लेकर दो किन्नरों में लड़ाई के बाद एक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर जला लिया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने गंभीर घायल किन्नर को पीजीआई में भर्ती करवाया। वहां डाक्टरों ने बताया कि वह करीब 90 प्रतिशत झुसल गया है। फिलहाल, झुलसे किन्नर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना सेक्टर-25 में बुधवार सुबह हुई। हादसे में डिंपल नाम का किन्नर झुलसा है। दरअसल, डिंपल कुछ समय पहले ही चंडीगढ़ आया था। इसी बीच वह खरड़ साइड में चला गया। लेकिन, कुछ दिनों पहले दोबारा से चंडीगढ़ आ गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह एक किन्नर से सुबह सीमा विवाद को लेकर लड़ाई करने लगा।
उसने आरोप लगाया कि एरिया उसका है जबकि दूसरा किन्नर जबरदस्ती घुस गए। लेकिन, दूसरे किन्नर ने कहा कि अभी तुम नए आए हो, इसलिए तुम्हारा एरिया बांटा नही गया है। इस बात से नाराज डिंपल ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जब तक लोग आग बुझा पाते किन्नर पूरी तरह से झुलस गया था। इसके बाद उसको पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वहीं, चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की प्राथमिक जांच के बाद किन्नर डिंपल पर सुसाइड की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है।