फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पांच की मौत, दो की हालत गंभीर, ग्रामीण बोले- जहरीली शराब ने ली जान

Thu, 30 Jul 2020 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)

सार

  • अमृतसर के गांव मुछल में बुधवार रात को पी थी शराब, गुरुवार सुबह हुई मौतें
  • ग्रामीणों का आरोप- जहरीली शराब पी थी, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में 
विज्ञापन
शवों के पास बैठे परिजन और दो मृतकों की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात पुलिस के अंतर्गत आते गांव मुछल में शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। ग्रामीणों के अनुसार, इन सबकी जान जहरीली शराब ने ली है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मृतकों की पहचान बलविंदर सिंह, मंगल सिंह, बलदेव सिंह टांगरा, कुलदीप सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह और दलबीर सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने आनन-फानन में दो लोगों का अंतिम संस्कार भी करवा दिया। मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात शराब पीने के बाद गुरुवार सुबह सात लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों ने इन्हें बाबा बकाला साहिब स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जब वहां पर इनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो सभी को ब्यास स्थित डेरा ब्यास द्वारा संचालित अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पांचों ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की हालत भी गंभीर है। 
विज्ञापन


गांव के युवक संदीप सिंह के अनुसार पांचों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, मृतक मंगल सिंह (62) के परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। बुधवार शाम को मजदूरी करने के बाद वह घर लौटा था। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद उसने गांव में बिक रही अवैध शराब खरीदी और इसे पीने से उसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन

मृतक गुरप्रीत सिंह के एक रिश्तेदार ने बताया कि शराब पीने के बाद जब वह घर लौटा तो एक दम जमीन पर गिर पड़ा। उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। वे उसे अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। एक अन्य बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका बेटा भी शराब पीने के लिए मंगल सिंह के साथ गया था। वह बच तो गया है लेकिन अभी भी बेहोश है। गांव में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस ने कभी इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। 

चार दिन पहले भी तरनतारन में हुई थी तीन लोगों की मौत 
चार दिन पहले तरनतारन के गांव रटौल में शराब पीने से 48 वर्षीय रौनक सिंह, 50 वर्षीय मजदूर जोगिंदर सिंह और 27 वर्षीय युवक सुरजीत सिंह की मौत हो गई थी। 

शराब तो रोज पीते थे, यह मौत का कारण नहीं : सरपंच 
सरपंच दलबीर सिंह ने दावा किया कि ये मौतें हार्ट अटैक, बीपी और अन्य कारणों से हुई हैं। वे सभी शराब रोज पीते थे। मरने वाले दलबीर सिंह को एक साल पहले भी हार्ट अटैक आया था। गुरुवार सुबह उसने परिवार से शिकायत की कि उसे दर्द हो रहा है। परिवार वाले उसे डेरा अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।            

मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गांव में दहशत का माहौल है। लोगों के अनुसार, शराब पीने से मौत हुई है लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। बलविंदर सिंह, एसएचओ, थाना खलचियां 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें