फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो बेटों और एक बेटी समेत निगला जहर, सभी की मौत

Sat, 30 Mar 2019 06:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जालंधर के आदमपुर के नजदीकी गांव मानको से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुबई में बसे एक व्यक्ति की पत्नी बखशिंदर कौर (45) ने दो बेटों जसप्रीत सिंह (18), रमजीत सिंह (12) और बेटी मनप्रीत कौर (14) के साथ जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला का पति हरजीत सिंह 27 साल से विदेश में रह रहा है। किस जहरीले पदार्थ से इनकी मौत हुई है, इस बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह परिवार कर्ज से परेशान था। इस कारण महिला ने बच्चों के साथ जहर निगलकर जान दे दी। घर में पूरा परिवार मृत पाया गया है। मौके पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है कि महिला ने खाने में जहर देकर सभी को मारा हो। आशंका है कि सभी ने मिलकर जहर खाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि थाना आदमपुर की पुलिस मामले को सुसाइड का मामला बता रही है। 

विज्ञापन

पुलिस ने मृतक महिला बखशिंदर कौर के भाई अमरजीत निवासी कंदोला को बुलाकर उसके बयान कमलबद्ध किए, जिसमें उसने कहा कि उसे किसी पर शक नहीं है, लेकिन इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए। जिसके बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर चारों शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया और अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

डीएसपी आदमपुर गुरदेव सिंह का कहना है कि उन्होंने खुद मौके का दौरा किया है। वहां से कोई जहरीली वस्तु की डिब्बी या शीशी नहीं मिली है, जिससे यह साफ हो सके कि चारों ने कौन सा जहर निगला है। प्राथमिक जांच में कुछ पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। जिसकी बारीकी से छानबीन चल रही है। मृतक महिला का पति हरजीत सिंह दुबई से लौट रहा है। उसके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर परिवार परेशान क्यों था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें