फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियालाः कार का टायर फटने से हुआ हादसा, तीन युवकों समेत चार की मौत

Sun, 19 May 2019 03:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पटियाला के थाना पसियाना के गांव शेरमाजरा के नजदीक बाईपास पर दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मामले के जांच अधिकारी हवलदार बलवीर सिंह ने बताया कि संगरूर-चंडीगढ़ रोड पर गांव शेरमाजरा के नजदीक बाईपास पर संगरूर साइड से आ रही स्याज गाड़ी का टायर अचानक फट गया। 

विज्ञापन


इससे चालक रोहित (30) निवासी भगता भाई जिला बठिंडा गाड़ी पर संतुलन खो बैठा और गलत साइड पर जाकर चंडीगढ़ साइड से आ रही बीट कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में बीट कार सवार मदन (53) निवासी रतिया हरियाणा, कमल (31) निवासी रतिया हरियाणा, स्याज गाड़ी चालक रोहित व उसमें सवार संजीव (32) निवासी रतिया हरियाणा की मौत हो गई। 

वहीं मदन का बेटा सिद्धार्थ (30) व पुनीत कुमार (35) निवासी भगता भाई जिला बठिंडा घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां के डाक्टरों ने पुनीत कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने स्याज गाड़ी को चला रहे रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें