फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दो जगह नहर में चार लोग डूबे, दो के शव मिले बाकी की तलाश

Sun, 19 May 2019 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/सरदूलगढ़ (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बठिंडा में रविवार को नहर में नहाते समय दो किशोर पानी का बहाव तेज होने कारण डूब गए। इनमें से एक किशोर का शव बरामद हो गई। दूसरे की तलाश जारी थी। दोनों किशोर चाचा ताया के लड़के थे। इस हादसे के बाद पूरे मौड़ इलाके में शोक की लहर रही। यह दुखद घटना की वजह से लोगों ने मतदान प्रक्रिया में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र गोपाल (16), जसपाल सिंह पुत्र सुरेश कुमार (17) निवासी मौड़ मंडी रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब गांव मौड़ खुर्द के पास से गुजरती कोटला ब्रांच नहर में नहाने के लिए गए थे। जब वह नहर में नहाने लगे तो पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह अपने आप को संभाल नहीं पाए और नहर में डूबने के कारण मौत हो गई। 

मौके पर मौजूद हरप्रीत सिंह निवासी मौड़ खुर्द ने बताया कि नहर के किनारे खड़े बच्चे एक लाठी नहर में फेंक कर डूब रहे एक लड़के को बचाने की कोशिश कर रहे थे परंतू वह लाठी को पकड़ नहीं पाया और गोते खाने लगा। सूचना मिलते ही गांव वासी जाल व रस्सी लेकर नहर पर पहुंच गए व बच्चों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन के साथ सहारा क्लब की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। गांव वासियों ने संदीप के शव को 2:30 बजे के करीब बाहर निकाल लिया था और जसपाल की की तलाश जारी थी। जसपाल सिंह ने कुछ दिन पहले ही बारहवीं कक्षा से पास हुआ था और संदीप कुमार बारहवीं कक्षा में पड़ रहा था। 

भाखड़ा नहर में डूबने से दो नौजवानों की मौत
सरदूलगढ़ में दो श्रद्धालुओं की भाखड़ा नहर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा से पटियाला माता काली देवी के मंदिर में माथा टेकने गए श्रद्धालुओं का जत्था वापस आ रहा था। गांव फत्तामालोका के नजदीक से गुजरती भाखड़ा मेन ब्रांच पर पानी पीने के लिए रुके तो शिव नाम के व्यक्ति का पैर फिसलने के कारण वह पानी में बह गया।

उसको बचाने के लिए आई एक महिला भी नहर में बह गई। उनके बचाव के लिए दो व्यक्ति और आए वो भी पानी में बह गए। मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने महिला और एक व्यक्ति को तो बचा लिया। लेकिन दो व्यक्ति नहर में डूब गए।

सिविल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे गोताखोरों और प्रशासन की काफी जद्दोजहद के बाद शिव कुमार के शव को गोताखोरों ने बाहर निकाल ली। जबकि दूसरी लाश ढूंढने के लिए गोताखोरों की ओर से प्रयास जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें