फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: अलग-अलग सड़क हादसों में दो भाइयों समेत 4 की मौत

Thu, 21 Dec 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
मोहाली जिले में हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंधी अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, हादसों के बाद से मृतकों के परिजन सदमे में हैैं।
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार ने ली रेहड़ी वाले की जान
पहला हादसा फेज-10 की रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने एक रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। साथ ही काफी दूरी तक उसे कार से घसीटते हुए ले गई। जिससे रेहड़ी चालक लहूलुहान हो गया। पीछे आ रहे उसके मामा ने रेहड़ी चालक को उठाया और नजदीक के फेज-8 के नामी अस्पताल में उसे दाखिल करवाया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी कार कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कार चंडीगढ़ नंबर की है और उसे एक महिला चला रही थी। 

हादसे में दो भाइयों की मौत
मुल्लांपुर स्थित माजरा में ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। संतुलन खाने के बाद बाइक समेत दोनों ओवरब्रिज से गिर गए। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार परमिंदर की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पीछेे बैठा राजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों गांव पड़ौल के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सडक हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
लालडू । अंबाला-नारायण मार्ग पर गांव हंडेसरा के निकट सैनी ढाबे के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना हंडेसरा के
हवलदार जगतार सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति अंबाला की ओर से पैदल आ रहा था। उसे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें