फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: नयागांव से चार नाबालिग लापता, पुलिस के पास पहुंचे परिजन, मानव तस्करी के एंगल से भी जांच

Wed, 09 Aug 2023 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)

सार

गायब हुए हर्ष की मां कविता ने बताया कि चारों बच्चे एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं। चार दिन पहले छह अगस्त को सभी के गायब होने का पता चला था। मार्केट में लोगों ने सभी बच्चों को अलग-अलग घूमते देखा था लेकिन शाम को सभी घर नहीं आए।
विज्ञापन
लापता हुए बच्चे। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से सटे नयागांव इलाके से चार नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। सभी की उम्र 13 से लेकर 16 साल के बीच बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर नयागांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों लड़कों की पहचान हर्ष दुबे, अंकित, करण और सूरज के रूप में हुई है। डीएसपी प्रभजोत कौर का कहना है कि बच्चों के गायब होने का मामला ध्यान में आ गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। 
विज्ञापन


एक-दूसरे को जानते हैं चारों बच्चे
हर्ष की मां कविता ने बताया कि चारों बच्चे एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं। चार दिन पहले छह अगस्त को सभी के गायब होने का पता चला था। मार्केट में लोगों ने सभी बच्चों को अलग-अलग घूमते देखा था लेकिन शाम को सभी घर नहीं आए। चारों के एक साथ गायब होने से उन्हें डर है कि कहीं कोई उनके बच्चों को उठाकर न ले गया हो। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh News: एक करोड़ रुपये की लूट में एक और गिरफ्तार, कांस्टेबल वरिंदर निलंबित
विज्ञापन


मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है मामला
वहीं प्राथमिक जांच में पुलिस को लग रहा है कि बच्चे शायद एक साथ कहीं गए हैं। अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं बच्चों के गायब होने को मानव तस्करी से भी जोड़ा जा रहा है। नयागांव में देश के लगभग सभी प्रदेशों के लोग रहते हैं और यहां निम्न और मध्यम वर्ग के लोग भी रहते हैं जिनके बच्चों को उठाना अपराधियों के लिए आसान है।
विज्ञापन


अपराधियों के लिए सुरक्षित स्थान बने नयागांव, जीरकपुर और खरड़
अपराधियों के लिए नयागांव, खरड़ और जीरकपुर सुरक्षित ठिकाने बन गए हैं। चंडीगढ़ के बिल्कुल साथ लगा होने के कारण यहां पर बाहरी लोग आकर रहते हैं। कई बार तो इनकी पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं होती है।  इसी का फायदा उठाकर अपराधी यहां पर छिपने में कामयाब होते हैं। कई बार पुलिस ने इन इलाकों से गैंगस्टर तक पकड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें