फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, रेवाड़ी में मामा-और भांजे की भी चली गई जान

Tue, 02 Jul 2019 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला-चीका/रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चीका पटियाला रोड पर रविवार रात गांव टटियाणा के पास एक बाइक के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है। घटना के बाद ट्रक गड्ढे में पलट गया, जिसे उसका चालक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला पटियाला के गांव अरनो निवासी जोगिंद्र सिंह अपने बेटे लवप्रीत सिंह के साथ बाइक पर पटियाला मार्ग से चीका की तरफ जा रहा था। गांव टटियाणा के पास सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जोगिंद्र सिंह(50) व लवप्रीत सिंह(20) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्हें राहगीरों ने कैथल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। चीका थाने में तैनात एएसआई तेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक जोगिंद्र सिंह के दूसरे बेटे गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मामा-भांजे की मौत, पांच लोग घायल
धारूहेड़ा के बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के समीप सवारियों से भरा तेज रफ्तार ऑटो एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में भूपेंद्र (34) और उनके भिवाड़ी निवासी भांजे देववर्त (5) की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल भिवाड़ी निवासी आरती, जगराम, गीता देवी, राजवंती और अमित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। ऑटो सवार लोग राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम धाम से दर्शन करने के बाद रविवार रात रेवाड़ी लौट रहे थे। बताया गया कि चालक तेज रफ्तार से ऑटो को चला रहा था। लोगों ने कई बार चालक को धीरे चलाने के लिए बोला लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें