फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: मोगा और फिरोजपुर में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Nov 2021 07:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा और फिरोजपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। फिरोजपुर जीरा राजमार्ग स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज के नजदीक एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बुधवार को आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता जसपाल कौर निवासी नाजू शाह मिसरी वाला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने पति गुरचरण सिंह (60) के साथ बाइक पर फिरोजपुर एलआईसी दफ्तर में किश्त जमा करने जा रही थी। 

फिरोजपुर जीरा रोड स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज के नजदीक पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर गए और उनके सिर पर गहरी चोट लगी। दोनों को जख्मी हालत में फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, गुरचरण की नाजुक हालत देख उसको मोगा रेफर कर दिया। हादसे की तफ्तीश कर रहीं सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर के मुताबिक पीड़िता जसपाल कौर के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दूसरा हादसा संजीव सिनेमा चौक के पास बुधवार को हुआ। सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फाजिल्का की राधा स्वामी कालोनी निवासी यशपाल (13) एक्टिवा पर सवार होकर बाजार आया था। जैस ही संजीव सिनेमा चौक के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसमें यशपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने जख्मी हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त हादसे की तफ्तीश कर रहे एसएचओ गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

मोगा में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत 
बीती एक नवंबर को दो विभिन्न मामलों में खेत जा रहे दो लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पहले मामले में जांच अधिकारी थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह निवासी गांव माहीवाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके ताया का बेटा लखविंदर सिंह (55) एक नवंबर को दोपहर साइकिल पर खेत जा रहा था। 

इस दौरान बलकार सिंह निवासी गांव मंदर कलां ने अपनी तेज रफ्तार इंडेवर कार से उसे टक्कर मार दी। हादसे के दौरान लखविंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलकार सिंह के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

वहीं, दूसरे मामले में जांच अधिकारी थाना कोटइसे खां के एएसआई मेजर सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता जगसीर सिंह निवासी गांव गगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि एक नवंबर की दोपहर को उसका पिता दलविंदर सिंह (58) अपने स्कूटर से खेत जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक पोलो कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद घायल अवस्था में उसके पिता को मोगा मेडीसिटी अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पोलो कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें