होशियारपुर में शेरगढ़ बाईपास के पास बुधवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के चार युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात शेरगढ़ बाईपास के पास मारुति कार में सवार होकर चार युवक बाहर घूमने जा रहे थे। जैसे ही वह शेरगढ़ बाईपास के पास पहुंचे, उनकी कार सड़क पर खड़े एक टिप्पर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। लुधियाना ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाले युवकों की उम्र करीब 27 से 28 साल थी।
चारों मृतकों की फाइल फोटो।
मृतकों की पहचान होशियारपुर के पुरहीरां गांव के पुष्प कुमार, विकास कुमार, नरिंदर कुमार और प्रकाश झा के तौर पर हुई है। पुलिस ने होशियारपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की खबर से इलाक में शोक की लहर है। पुलिस ने बोहन निवासी टिप्पर चालक सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।