फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहीः ट्रांसफार्मर बदलने में मदद कर रहे चार लोगों को लगा करंट, एक की मौत

Fri, 01 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दादरी जिले के गांव गोपालवास में खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलते समय लोडिंग मशीन में करंट आ गया। ट्रांसफार्मर रखवाने में मदद कर रहे गांव के चार युवक करंट की चपेट में आ गए, जिसमें फर्नीचर का काम करने वाले युवक जय सिंह की मौत हो गई। बोरिंग मशीन चलाने वाला कृष्ण कुमार गंभीर घायल हो गया। दो युवक मामूली तौर पर झुलस गए।

विज्ञापन


सतनाली के साथ लगते गांव गोपालवास में खातियों की ढाणी का ट्रांसफार्मर पिछले सप्ताह खराब हो गया था। तीन दिन पहले बिजली निगम ने यहां ट्रांसफार्मर बदलवाया था। बदला गया ट्रांसफार्मर ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस कारण ग्रामीणों की मांग पर निगम ने दोबारा नया ट्रांसफार्मर भेजा। गुरुवार को बिजली निगम के फोरमैन वारसलीम ट्रांसफार्मर लेकर गांव पहुंचा। 

फोरमैन ने कर्मचारी न होने का हवाला देते हुए गांव के लोगों से मदद मांगी, जिसमें आठ-दस लोग मदद करने आ गए। मदद करने वालों में जय सिंह, कृष्ण, रतीभान, पवन सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। जब लोडिंग मशीन से उठाकर ट्रांसफार्मर को रस्सी की मदद से ऊपर रखा जा रहा था तो अचानक मशीन हाई वॉल्टेज लाइन को छू गई।
विज्ञापन


 इससे लोडिंग मशीन में करंट आ गया। करंट लगने से जय सिंह, कृष्ण गंभीर तौर पर झुलस गए। सतनाली अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर तौर पर घायल  21 वर्षीय कृष्ण को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

एकदम हुआ सबकुछ

सांकेतिक तस्वीर
ग्रामीण पवन भी ट्रांसफार्मर रखने में मदद करने के लिए पहुंचा था। पवन ने बताया कि जयसिंह, रतीभान व कपूर सिंह ट्रांसफार्मर को पकड़े हुए थे। इसी बीच एकाएक लोडिंग मशीन हाई वॉल्टेज तार को छू गई और उन तीनों को करंट का जोरदार झटका लगा। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझ ही नहीं पाया। 

ट्रांसफार्मर रखने में मदद करने पहुंचा ग्रामीण रतीभान ने बताया कि जब ट्रांसफार्मर को ऊपर उठा रहे थे तो हाई वॉल्टेज लाइन को छू गया। हादसे में वह भी थोड़ा झुलस गया। रतीराम ने बताया कि उसके एक हाथ में रस्सा था, जबकि दूसरे से ट्रांसफार्मर पकड़ा हुआ था। अचानक सबकुछ हो गया और उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। 

ट्रांसफार्मर गाड़़ी से नीचे उतार रहे थे। मैं पीछे लाइन को देखने के लिए गया हुआ था। जब तक मैं वहां पहुंचा तब तक हादसा हो चुका था। मैंने घायलों को सतनाली अस्पताल पहुंचाने में मदद की। वारसलीम, फोरमैन, झोझू कलां।

पुलिस ने सतनाली अस्पताल में उपचाराधीन घायल कृष्ण के बयान दर्ज कर लिए है। इसके आधार पर निगम के फोरमैन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सोमबीर सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी।
 
फोरमैन की गलती से यह सब हुआ। मृतक जय कुमार का परिवार गरीब है। सरकार की ओर से परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि 23 वर्षीय जय सिंह अविवाहित था। नागपुर में फर्नीचर का काम करता था। इन दिनों घर आया हुआ था। - राजकुमार, सरपंच गांव गोपालवास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें