वहीं, अमरजीत को एडिशनल मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, ज्योति बाला को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फरीदकोट, राजपाल सिंह को सचिव पंजाब स्टेट कमिशन फॉर एनआरआई लगाते हुए सचिव पंजाब जल नियामक व विकास प्राधिकरण, सुरिंदर सिंह एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मालेरकोटला लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) मालेरकोटला का अतिरिक्त चार्ज, अनुप्रिता जोहल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) पटियाला, नरिंदर सिंह-1 को एसडीएम तपा लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बरनाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
कनु थिंड को एसडीएम मुकेरियां, पूनम सिंह को कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन मोगा, अरविंद कुमार को एसडीएम दीनानगर, रणदीप सिंह को एसडीएम फतेहगढ़ चूढ़ियां, मनजीत कौर को एसडीएम जगरांव, मनजीत कौर को एसडीएम जगरावं, परमजीत सिंह-3 को एसडीएम खन्ना, सुरिंदर कौर को एसडीएम अमरगढ़, अमरिंद सिंह मल्ही को एसडीएम सरदूलगढ़, प्रोमिला शर्मा को एसडीएम नंगल, संजीव कुमार को एसडीएम खमाणो, परलीन कौर बराड़ को एसडीएम राजपुरा, हरकंवलजीत सिंह को एसडीएम बाघा पुराना, अश्वनी अरोड़ा को एसडीएम डेरा बाबा नानक, मनरीत राणा को एसडीएम बंगा, अनिल गुप्ता को एसडीएम भिक्खी लगाया गया है।
तीन आईपीएस व पीपीएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने विभाग के एक आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह जोकि इस समय श्री मुक्तसर साहिब में एसएसपी तैनात थे, को एआईजी पीएपी जालंधर का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इनके अलावा दो पीपीएस अधिकारियों में पठानकोट के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह को एआईजी (ऑपरेशन) पीएपी जालंधर और एसपी (इनवेस्टिगेशन) बरनाला रमनीश कुमार जोकि बरनाला में एसपी इनवेस्टिगेशन तैनात हैं, को सहायक कमांडेंट (डीजीआईआरबी) लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।