फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पेड़ से भिड़ी कार, 4 मरे

Mon, 15 Sep 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना(पटियाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में समाना-पातड़ां रोड पर हुए सड़क हादसे में कार सवार महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा समाना-पातड़ां रोड पर गांव ककराला के पास एक कार के सफेदे के पेड़ से टकराने से हुआ। हादसे में कार सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पातड़ां निवासी बलविंदर कुमार (36) पुत्र भीम सेन, राकेश कुमार (40) पुत्र झांगी राम, सतीश कुमार (38) पुत्र कली राम और समाना की घड़ामी पत्ती निवासी गीता रानी (35) पत्नी रमेश कुमार सोमवार तड़के करीब तीन बजे पातड़ां से स्विफ्ट कार में समाना की तरफ आ रहे थे। गांव ककराला के पास करीब साढ़े तीन बजे उनकी कार अचानक सड़क के किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। टक्कर भीषण थी, जिससे कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कार के सफेदे के पेड़ से टकराने से हुआ हादसा

घग्गा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए समाना के सिविल अस्पताल भेज दिया। हादसे में मरने वाली महिला के पति रमेश कुमार के मुताबिक उसकी पत्नी विदेश जाने वाली थी।

पासपोर्ट बनाने के सिलसिले में वह किसी काम से पातड़ां गई थी। देर होने के चलते पातड़ां के उसकी जान-पहचान के दुकानदार उसे छोड़ने समाना आ रहे थे।घग्गा थाना के इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बताने योग्य है कि पिछले तीन दिनों में समाना-पटियाला सड़क पर हुए तीन अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें