फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर कर दिया लड़की को यूं बदनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले दूसरे राज्य में तैनात एक सरकारी अफसर की बेटी को गोरखपुर का रहने वाला संगम मणि त्रिपाठी नाम का एक शख्स बदनाम करने पर तुला है।
विज्ञापन


उसने अफसर से पांच लाख रुपये की रंगदारी न मिलने पर उनकी बेटी के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट खोला और उसमें एडिट की हुई अश्लील फोटो डाल दी। इसके बाद भी अफसर के घर वालों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो उसने फोटो को आसपास के घरों में फेंक दिया।

जब पानी नाक के ऊपर जाने लगा तो अफसर ने शनिवार को जार्जटाउन थाने में रंगदारी मांगने, फोन पर जान से मारने की धमकी देने और गालीगलौज की धाराओं में संगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अफसर को फोन पर ब्लैकमेल करने वाला शख्स पहले जार्जटाउन थाना क्षेत्र में ही किराए का कमरा लेकर रहता था। अफसर का आरोप है कि वह उनके मोबाइल नंबरों पर कई महीनों से कॉल कर रहा है।
विज्ञापन

धमकी भरे एसएमएस भी भेजे

वह हमेशा धमकी देता था कि पांच लाख रुपये उसको दे दें। ऐसा न करने पर उनकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट खोलकर उस पर एडिट की हुई अश्लील फोटो डालने की धमकी देता था।

संगम ने ऐसा किया भी। इसके बाद युवक उनकी पत्नी का मोबाइल नंबर हासिल कर अश्लील तथा धमकी भरे एसएमएस भेजने लगा। आरोप है कि उनके घर पर इस दौरान कई बार पत्थर भी फेंके गए।

12 सितंबर को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एसएमएस आया कि उसने उनकी बेटी की एडिट की हुई फोटो आसपास के घरों में डाल दी है, जाकर उठा लो। अगर उसे रुपये नहीं मिले तो वह उसके कॉलेज में भी यह फोटो बंटवा देगा।

इसके बाद अफसर ने जार्जटाउन थाने की पुलिस से संपर्क साधा। मोबाइल नंबरों के आधार पर धमकी देने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है। विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें