फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मोहब्बत में पड़ी 4 बेटियों की मां, अंजाम निकला खौफनाक

Mon, 25 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चार बेटियों की मां को फिर से इश्क हो गया, लेकिन वो पति नहीं, अविवाहित युवक था। लेकिन इस लव स्टोरी का खौफनाक अंजाम निकला। दोनों ने गांव के मंदिर की सीढ़ियों में बैठकर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों तड़प रहे थे।
विज्ञापन


पुजारी ने देखा और लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना हरियाणा के भिवानी की है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, मगर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं। मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस के समक्ष भी न युवक के परिजनों ने बयान दिए और न ही महिला के।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, 6 महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग

poison - फोटो : amar uajal
मामला शनिवार सुबह का है। गांव के गोगा मेड़ी मंदिर की सीढ़ियों पर एक युवक व महिला गंभीर हालत में मिले। दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल रखा था। ग्रामीणों ने दोनों को देखा तो तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। जहां दोपहर करीब दो बजे उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

महिला शादीशुदा है और उसकी चार लड़कियां हैं। दोनों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि पिछले छह महीने से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अविवाहित था।

खरक चौकी से पुलिस अस्पताल भी पहुंची मगर पुलिस को बयान देने वाला कोई नहीं था। मामले में खरक चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि महिला और एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। परिजनों ने अभी कोई बयान नहीं दिए है। रविवार सुबह परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें