इसमें लेडी कांस्टेबल निशा, सिपाही परमिंद्र, प्रवीन उक्त पते पर साथ गए। जहां पहुंच कर देखा कि सूचना एक दम सही थी। चारों युवक-युवतियां अधेड़ के साथ झगड़ा कर रहे थे व उसे तरह-तरह की धमकियां दे रहे थे।
हरिद्वार धूमने का बनाया प्लान
टोल-प्लाजा से गांव फरीदपुर मोड़ पर मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 2 युवतियां सहित 4 लोगों को व्यक्ति के साथ झगड़ा करते हुए काबू किया। साथ ही पीड़ित ठेकेदार से झगड़े के बारे में पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान पीड़ित निवासी ने बताया कि गत 23 जून को उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। काफी समय तक बातें करती रही। इसके बाद महिला ने कहा कि वो उससे प्यार करती है और वो उसके साथ हरिद्वार धूमने के लिए जाना चाहती है।
साथ ही महिला ने कहा कि उसने अपने पति को बता दिया है कि वो किसी काम से बाहर जाएगी। बातों के बीच में महिला ने ठेकेदार को टोल-प्लाजा पर मिलने के लिए बुला लिया। जिस पर ठेकेदार ने कहा कि वो महिला को पहचानेगा कैसे? तो महिला ने कहा कि वो पीले रंग का सूट पहन कर आएगी। इसके बाद ठेकेदार अपनी बाइक पर सवार होकर मौके पर गया।
जहां जाने के बाद अभी उसने महिला से बातचीत करनी शुरू ही की थी, इसी दौरान वहां एक महिला व दो युवक और आ गए। उन्होंने ठेकेदार को पकड़ लिया और उससे कहा कि तुम इसके साथ क्या कर रहे हो? ऐसे कैसे एक महिला को बीच सड़क पर परेशान कर रहे हो।
इसके बाद उक्त चारों ने ठेकेदार को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए उससे 50 हजार रुपये की मांग की। मौके पर इतनी मोटी रकम न होने पर उन्होंने ठेकेदार की जेब से 4 हजार रुपये की नकदी उस पर दबाव बनाकर निकलवा लिए। साथ ही बकाया रुपये की मांग को लेकर अड़ गए।
जल्द अमीर बनने की चाह में चुना हनी ट्रैप का रास्ता
मौके पर पहुंची पुलिस ने काबू किए हुए दोनों आरोपी महिला व दोनों पुरुषों ने पूछताछ करनी शुरू की। पूछताछ के दौरान पीले रंग की सूट वाली 21 वर्षीय महिला ने अपनी पहचान काजल पत्नी नितिन निवासी कश्यप नगर जाटल रोड के रूप में बताई।
इसके अलावा नितिन(26) पुत्र विजय निवासी कश्यप नगर जाटल रोड, शिवानी उर्फ शीला(32) पत्नी नरेश, दीवान नगर कच्चा कैंप सहित राहुल (27) पुत्र पालेराम को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।
चारों आरोपी पिछले 6 माह से करनाल सेक्टर 4 में रहते हैं। आरोपी नितिन करनाल की एक वर्कशॉप में काम करता है। वहीं आरोपी राहुल ने हाल ही में रोहतक स्थित एमडीयू में बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है। आरोपी महिला शिवानी का उसके पति से तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं आरोपी काजल व नितिन ने 2 माह पहले लव मैरिज की है।
पुलिस टीम ने आरोपी दोनों युवकों व दोनों महिलाओं को काबू कर ठेकेदार की शिकायत पर धारा 384, 34 के तहत मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि जल्द अमीर बनने के लालच में उन्होंने कुछ दिन पहले की गिरोह बनाकर इस पहली ही वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों के कब्जे से एंठी गई 4 हजार की नकदी सहित 6 मोबाइल फोन, जिनमें 7 सिम कार्ड थे, पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपी नितिन के पास से 2500 व आरोपी साहिल की के जेब से 1500 रुपये मिले। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।